फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिप्टो ट्रेड में करोड़ों का लाभ दर्शाकर ठगे 60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति को क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग में फर्जी लाभ दर्शाकर साठ लाख रुपये ठग लिए गए। यह ठगी एक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से की गई। एसटीएफ के अनुसार इस मामले में उन्हें काफी साक्ष्य मिले हैं, जिसका जल्द ही खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन

ठगी हर्रावाला निवासी अभिनव कुमार के साथ हुई है। अभिनव को मोबाइल फोन पर एक लिंक भेजा गया था। यह लिंक एक फिक्स मार्ट डॉट कॉम नाम की वेबसाइट का था। इस पर उन्होंने क्रिप्टो ट्रेडिंग करने को कहा। शुरूआत में कुछ पैसे लगाकर उन्होंने ट्रेड किया, जिसका उन्हें चंद घंटों में ही 3.30 करोड़ रुपये लाभ दर्शाया गया। यह देखकर वह लालच में आ गए और ठगों के कहने पर पैसे लगाते गए।
दरअसल, यह एक जाली ट्रेड था। इसके चक्कर में अभिनव ने 60 लाख रुपये उसमें लगा दिए। इसके बाद जब चेक किया तो पता चला कि यह तो सब फर्जी था। न ही कोई ट्रेडिंग हुई और न ही कोई लाभ। उन्होंने यह पैसा वेबसाइट के माध्यम से ठगों के खातों में भेज दिया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मामले में सभी मोबाइल नंबरों और वेबसाइट की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें