फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बैडमिंटन में चमकी 5वीं की अनुश्वी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबैडमिंटन में उभरती सितारा अनुश्वी सजवाण ने जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा पांचवीं की अनुश्वी ने अंडर-11 से लेकर अंडर-17 की हर स्पर्धा में पदक जीते। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) की छात्रा अनुश्वी को बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा, अनुश्वी में जबरदस्त प्रतिभा है और निकट भविष्य में वह बैडमिंटन कोर्ट की मल्लिका होगी। हाल ही में पौड़ी में आयोजित हुई जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में अनुश्वी ने अंडर-11 एकल और युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-13 में अनुश्वी ने एकल में रजत और युगल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-15 के एकल वर्ग में रजत जीतने के साथ डबल में एक बार फिर विजेता बनी। इसके अलावा अंडर-17 में भी उन्होंने युगल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पिछले साल भी अनुश्वी ने अंडर-9 वर्ग में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीता था।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें