देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रविवार को एलटी विशेष शिक्षा शिक्षक भर्ती परीक्षा एसजीआरआर रेसकोर्स में कराई। परीक्षा में 657 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 392 शामिल हुए। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। प्रवेशद्वार पर ही अभ्यर्थियों की जांच और बायोमीटि्रक हाजिरी ली गई। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को मजिस्ट्रेट और पुलिस की निगरानी में कोषागार से परीक्षा केंद्र तक लाया और ले जाया गया। ब्यूरो