सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता के पद पर 56 शिक्षकों की पदोन्नति की गई है। इसमें कुछ शिक्षकों को सुगम तो कुछ को दुर्गम विद्यालय आवंटित किए गए हैं।
शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि लोक सेवा आयोग से प्रवक्ता के पद पर पदोन्नत हुए 56 शिक्षकों की 28 जनवरी को काउंसलिंग की गई। जिसके बाद इन शिक्षकों को प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर भेजा गया है।
सीआर की वजह से रुका था प्रमोशन
काउंसलिंग के दौरान देखा गया कि किस शिक्षक की दुर्गम और सुगम की कितनी सेवाएं हैं। उसी आधार पर कुछ को सुगम तो कुछ शिक्षक दुर्गम विद्यालयों में भेजे गए। बता दें पदोन्नति पाने वाले इन शिक्षकों की पूर्व में सीआर पूरी न होने एवं प्रतिनियुक्ति सहित विभिन्न कारणों से प्रमोशन रुका था।
विभाग को जल्द मिलेंगे 1431 प्रवक्ता
शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि लोकसेवा आयोग में 1431 प्रवक्ताओं की डीपीसी चल रही है। इसके बाद आयोग से इनकी पदोन्नति सूची जारी होते ही इन्हें पद स्थापित किया जाएगा।