फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तौली गांव में 56 हरे पेड़ों पर चली आरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने प्रधान और एक वार्ड सदस्य पर लगाए आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। ग्राम पंचायत तौली में ग्राम समाज व वन विभाग की भूमि से अवैध रूप से 56 हरे पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने प्रधान और एक वार्ड सदस्य पर लांघा रेंज के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर पेड़ों को काटने का आरोप लगाया है। मामले में भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के संरक्षक को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत भवन भूड़ से बड़कोट गोर तक व बीच की डांडी तक कटान किया जा रहा है। अब तक ग्राम समाज और वन विभाग की भूमि से 56 हरे पेड़ों काे अवैध रूप से काटा गया है। इनमें आम के फलदार, साल, सागौन, सफेदा, वमैन, तुन, जामुन, सेमल, कावड़, पिलखन आदि प्रजाति के पेड़ शामिल हैं। डीएफओ कालसी मयंक गर्ग ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि जिस भूमि पर वृक्षों का कटान किया गया है, वह राजस्व विभाग के अंतर्गत है। एसडीएम विकासनगर को संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें