फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ध्यांतुड़ियों ने देवता को भेंट किया का 5.50 तोले का सोने का छत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Iगांव और परिवार में खुशहाली की कामना कीI
विज्ञापन




उभरेऊ गांव की 400 ध्यांतुड़ियों ने सिमोग स्थित प्राचीन शिलगुर और विजट देवता मंदिर में 5.50 तोले का सोने का छत्र चढ़ाया। गांव की सभी विवाहित और अविवाहित ध्यांतुड़ियों ने आपसी सहयोग से 3.50 लाख रुपये का छत्र बनवाया था। देवता को छत्र अर्पित कर ध्यांतुड़ियों ने अपने गांव और परिवार में सुख, शांति और आरोग्य के लिए कामना की।



मंगलवार सुबह उभरेऊ गांव से सोने के छत्र को हरिपुर स्थित यमुना तट पर लाया गया। यहां छत्र को शाही स्नान करवाने के बाद वापस गांव ले जाया गया। ध्यांतुड़िया और ग्रामीण ढोल दमाऊ की थाप पर पारंपरिक गीत गाते हुए सिमोग मंदिर परिसर में पहुंचे। सिलगुर देवता के जयकारें लगाए। वहीं देवता को छत्र अर्पित कर गांव और परिवार में खुशहाली की कामना की। छत्र चढ़ाने के बाद ध्यांतुड़ियों ने सामूहिक रूप से परिसर मे हारूल नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सिमोग मंदिर के पुजारी प्रेम दत्त शर्मा, छुमा देवी, प्यारो देवी, प्रभा देवी, राधा देवी, बरो देवी, उर्मिला चौहान, रीता, गांव के स्याणा सुरेंद्र चौहान, ग्राम प्रधान कुंवर सिंह चौहान, दीवान सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें