फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धू धू कर जला रावण का अभिमान, श्रद्धालु बोले जय श्रीराम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडाकपत्थर, बीडीएम स्कूल, सेलाकुई और तेलपुरा में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन
विज्ञापन

I

Iहजारों की संख्या में पहुंचे लोग, हर तरफ उल्लास का माहौलI



प्रभु श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध में आखिरकार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम ने अहंकारी रावण के प्राण हर लिए। रावण वध के साथ ही कार्यक्रम स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठे। रावण के साथ ही कुंभकरण, मेघनाद के विराट पुतले भी धू-धू कर जल उठे। हर तरफ विजय दशमी का उल्लास दिखाई पड़ा।

पछवादून में सबसे ऊंचे 57 फीट रावण का पुतला नव युवक रामलीला समिति की ओर से तिकोना पार्क डाकपत्थर में जलाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान के रिमोट का बटन दबाते ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। चंद मिनटों में पुतला धराशायी होकर जमीन पर आकर राख का ढेर बन गया।
विज्ञापन


श्रीराम लीला समिति नेहरू मार्केट की ओर से डाकपत्थर बैराज ग्राउंड में 55 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन देखने सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े। यहां पर भी विधायक मुन्ना सिंह चौहान के रिमोट का बटन दबाते ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा।



श्रीराम लीला समिति हरबर्टपुर की ओर से बीडीएम स्कूल के ग्राउंड में 50 फीट ऊंचे रावण, 40 फीट ऊंचे कुंभकरण और 30 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू शामिल हुए। पुतला दहन से पूर्व दिल्ली से आए गौरव काली आर्ट ग्रुप से जुड़े कलाकारों ने रामलीला का मंचन कर सभी को भाव विभोर कर दिया।

सेलाकुई स्थित 52 बीघा में पहली बार रावण के पुतले का दहन हुआ। यहां रावण के साथ ही कुंभकरण और मेघनाद के 30-30 फीट ऊंचे पुतलों का दहन किया गया। दशहरा मेला कमेटी तेलपुरा की ओर से 55 फुट ऊंचे रावण के पुतले को जलाया गया। यहां बतौर मुख्य अतिथि विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर शामिल हुए। उन्होंने लोगों को विजय दशमी की शुभकामनाएं दी।





Iमेले का भी उठाया लुफ्तI



रावण दहन स्थलों पर मेले का भी आयोजन हुआ। छोटी-छोटी दुकानें सजाई गईं। बच्चों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया। विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा। झूले भी झूले। खिलौनों की खरीदारी की।
विज्ञापन






Iसुरक्षा के रहे व्यापक बंदोबस्तI

रावण दहन कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा। कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड के दमकल वाहनों के साथ ही पीएसी के जवान और आसपास के थाने और चौकियों का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें