फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम ने सरकार से मांगे 10 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वित्तीय संकट से जूझ रहे परिवहन निगम प्रबंधन ने सरकार से 10 करोड़ मांगे हैं। इस संबंध में प्रबंधक निदेशक डॉ. आर राजेश कुमार ने परिवहन सचिव शैलेश बगौली से शुक्रवार को मुलाकात कर बजट दिलाने का अनुरोध किया। इसके अलावा प्रबंध निदेशक ने पुलिस प्रशासन से भी बकाया दो करोड़ रुपये देने का अनुरोध किया है।
प्रबंध निदेशक डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य के पर्वतीय इलाकों में घाटे में बसों के संचालन करने के एवज में सरकार बजट देती है। वर्तमान में परिवहन निगम में बजट की कमी है और कर्मचारियों के वेतन भुगतान का संकट है। ऐसे में सरकार से वित्तीय मदद देने की मांग की गई है। इस संबंध में परिवहन सचिव से वार्ता भी हो चुकी है। परिवहन सचिव ने बजट मुहैया कराने को लेकर आश्वासन दिया है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन पर भी परिवहन निगम के दो करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, परिवहन निगमकर्मियों को वेतन, ग्रेच्युटी, पेंशन समेत कई अन्य भुगतान करने हैं, लेकिन बजट न होने से सभी तरह के भुगतान अटके हैं। दूसरी ओर परिवहन निगम प्रबंधन ने तीन दिनों के भीतर संविदा व विशेष श्रेणी चालकों-परिचालकोें के वेतन का भुगतान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें