केदारनाथ में एक घंटे हुई बारिश
रुद्रप्रयाग। शुक्रवार को केदारनाथ में दोपहर बाद एक घंटे बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान धाम में अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम 2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से मौसम साफ था। इस दौरान धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे और दो बजे से हल्की बारिश होने लगी। ब्यूरो