ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दून की वादियों में फिल्माई गई लघु फिल्म ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ 13 मई को दूरदर्शन में रिलीज होगी। इससे पहले मंगलवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें अभिनेत्री प्रिया मलिक ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
फिल्म के निर्देशक और मुख्य किरदार नरेश बोहरा ने बताया कि फिल्म में मोबाइल फोन के साथ ही सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल घातक पहलुओं को दर्शाया गया है। एक फ्रेंड रिक्वेस्ट कैसे एक परिवार को तबाह कर देती है। यही फिल्म की कहानी है। फिल्म की रिलीजिंग को लेकर दून के कलाकार बहुत ही उत्साहित हैं। 25 मिनट की फिल्म में चार गाने हैं। फिल्म को दून और ऋषिकेश की वादियों में फिल्माया गया है। फिल्म में तनुजा रौतेला, स्नेहा रावत, आकाश शर्मा मुख्य किरदार में हैं। संगीतकार माही मेहता ने ही गीतों में अपनी आवाज का जादू दिखाया है। बोहरा ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म पीएम मोदी में मुरली मनोहर जोशी का किरदार निभाया था।