फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन व संशोधित वेतनमान न मिलने से पेंशनरोें में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने समय पर पेंशन व संशोधित वेतनमान का लाभ न दिए जाने पर गहरा रोष जताया है। संगठन पदाधिकारियों ने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर 20 मई से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पीडी गुप्ता की अध्यक्षता में कोषागार परसिर में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने संशोधित वेतनमान न दिए जाने पर गहरा रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि इस संबंध में पेंशन निदेशालय के अफसरों से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली यानी आईएमएफएस लागू होने की वजह से कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है। इसकी वजह से पेंशन व संशोधित वेतनमान देने में देरी हो रही है। बैठक में संगठन पदाधिकारियों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि यदि 20 मई तक सॉफ्टवेयर में बदलाव कर संशोधित वेतनमान नहीं दिया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंदोलन के तहत वित्त सचिव व निदेशक पेंशन का घेराव किया जाएगा। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि 25 मई को संगठन पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल वित्त मंत्री प्रकाश पंत सिंह मिलेगा और समस्याओं से अवगत कराएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पीडी गुप्ता, प्रदेश महामंत्री गिरीश चंद्र भट्ट, श्यामजी यादव, एनएस राणा, प्रदेश सचिव संतोष कुमार, संगठन सचिव एमएस गुसाईं, जय नारायण अग्रवाल, जेपी घिल्डियाल, जीडी शर्मा, रमेश सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, एसपी रतूड़ी, कलीराम, दिनेश पंत, केएल सैनी समेत कई पेंशनर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें