फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से छात्रों के शैक्षणिक स्तर में होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय (केवी) संगठन नई दिल्ली की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘बुनियाद’ में वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण से छात्रों के शैक्षणिक स्तर की गुणवत्ता में सुधार होगा। इस मौके पर केवी स्कूल ओएफ, रायपुर के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुुति देकर सबका मनमोह लिया।
विज्ञापन

सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हो गया। कार्यक्रम में देशभर के 25 रीजन से 300 प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने भाग लिया। संगठन के अपर आयुक्त और मुख्य अतिथि उदय नारायण खवाड़े ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के लिए पठन-पाठन की विधि में बदलाव लाने होंगे। साथ ही विषयों के मध्य एकीकरण स्थापित करना होगा। शिक्षकों को पढ़ाई को रुचिकर बनाना होगा। साथ ही बच्चों को पाठ्यक्रम से हटकर समाज में हो रहे बदलाव के विषय में भी पढ़ाना होगा। नई तकनीकी और सोशल मीडिया की जानकारी छात्रों और शिक्षकों के बीच की दूरी कम कर सकती है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता शालिनी, डॉ. पूनम सिंह, चंडीगढ़ संभाग की सहायक आयुक्त टी. रुक्मिणी, दिल्ली संभाग के सहायक आयुक्त संजीव कुमार, गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त केआर चुघ और जम्मू संभाग के सहायक आयुक्त डीपी पटेल, नीता खुराना, अलका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें