फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन श्रीराम के जयकारों से गूंजे द्रोणनगरी के देवालय

Mon, 15 Apr 2019 03:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन भगवान राम का जन्मदिन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। द्रोणनगरी के देवालय दिनभर जय श्री राम... के जयकारों से गूंजते रहे।

विज्ञापन


वहीं चैत्र नवरात्र के नौवें दिन भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा अर्चना की। भक्तों ने मंदिरों, सार्वजनिक पंडालों और घरों में अखंड पाठ व रामचरितमानस कथा पाठ का आयोजन किया। कुछ लोगाें ने नवमी के दिन भी देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में भगवान श्रीराम, हनुमान और देवी की प्रतिमाओं को पंचगव्य से स्नान कराकर उनका विशेष शृंगार से कर सजाया गया। महिलाओं ने सुबह ही मंदिरों में जाकर मां देवी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

गढ़ी कैंट स्थित श्री टपकेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। उधर किशनपुर, कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मां के नाम की 11 सौ अखंड ज्योत जलाईं। साथ ही मां की नौ स्वरूप कन्याओं को देवी भक्तों ने साज-शृंगार की सामग्री और उपहार भेंट कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। शाम को मंदिर में महिला भजन मंडली ने माता के विभिन्न सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मंदिर के ट्रस्टी कर्नल एमएस क्षेत्री, उर्मिला ढौंडियाल थापा, राम कुमार चक्रवर्ती, विनोद राना, जसवंत सिंह रावत, कर्नल आरएस क्षेत्री, विजय खत्री, बंटी शाही, विपिन रावत, उर्मिला थापा, सुमन देवी, कल्पना, ऊषा देवी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें