फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल में सेना भर्ती रैली तीन जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल के सात जिलों के लिए सेना भर्ती रैली तीन जून से शुरू होगी। इस रैली में शामिल होने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चार अप्रैल से शुरू होगी। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन की ओर से भर्ती रैली का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
सेना भर्ती के लिए चार अप्रैल से 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 19 मई को रैली में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे। भर्ती की रैली कोटद्वार में तीन जून से 17 जून के बीच आयोजित की जाएगी। यह भर्ती सोल्जर जीडी, ट्रेड्समैन, टेक्निकल और नर्सिंग असिस्टेंट के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। सोल्जर क्लर्क के लिए 162 सेंटीमीटर, इंडियन गोरखा के लिए 157 सेंटीमीटर और अन्य पदों के लिए 163 सेंटीमीटर हाइट होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज साथ ले जाने होंगे
सभी अभ्यर्थियों को ई-मेल पर एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपने सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटोकॉपी के अलावा मूल दस्तावेज लेकर भी भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा। इसके अलावा अपने हाल ही के 25 कलर पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाने होंगे।
इन जिलों के युवा ले सकते हैं हिस्सा
देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.joinindianarmy.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें