फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा परिवहन निगम , देहरादून से दिल्ली संचालित होगी 20 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

होली के दौरान बस अड्डों पर उमड़ने वाली भीड़ के इंतजाम के लिए परिवहन निगम ने पूरे राज्य में अतिरिक्त बसें संचालित करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में देहरादून से दिल्ली के लिए 20 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा हल्द्वानी से बरेली, दिल्ली, लखनऊ के लिए भी अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि होली के दौरान बस अड्डों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। बसों में सीट के लिए भारी मारामारी हो जाती है। इसी समस्या को देखते हुए होली पर अतिरिक्त बसों के संचालन करने का निर्णय लिया गया है। देेहरादून से दिल्ली के लिए 100 बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन होली पर 20 अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा हल्द्वानी से दिल्ली, बरेली, लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। होली के दौरान यात्रियों की भारी आवाजाही के चलते निगम को आम दिनों की तुलना में अतिरिक्त आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें