फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी में मुकेश और रश्मि ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित दूसरी मनोज कंडवाल मेमोरियल निशानेबाजी प्रतियोगिता का खिताब मुकेश राजपूत और रश्मि खत्री ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी, स्वर्गीय मनोज कंडवाल की पत्नी दीपिका कंडवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष विकास धूलिया और महामंत्री संजय घिल्डियाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

निशानेबाजी प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल में पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में मुकेश राजपूत ने सबसे अधिक 75 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं 71 अंक लेकर जितेंद्र नेगी दूसरे और विनय संतोष कुमार 66 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रश्मि खत्री 51 अंक लेकर पहले और सुलोचना पयाल 47 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का संचालन दून इंस्टीट्यूट शूंटिग एंड स्पोर्ट्स के निदेशक मयंक भारवाह, त्रिशला मलिक, साहिल रहमान, आयुष्मान रौतेला और प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव विकास गुसाईं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें