उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवकों को सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर समिति की ओर सम्मानित किया गया। मंदिर समिति की ओर से शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समिति के प्रधान सुभाष माकिन ने सामाजिक कार्यकर्ता संजय भाटिया, रिंकू भाटिया, रवि भाटिया को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इससे पहले देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए समिति के प्रधान सुभाष माकिन ने कहा कि जन सेवा से बड़ा पुण्य मिलता है। हमें समाजसेवकों का सम्मान करना चाहिए। वहीं, पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने आतंकवादियों को सटीक जवाब दिया है। इस अवसर अवतार किशन कौल, मनोज बहल, राजू उपाध्याय, पंडित माधव उपाध्याय, जगन्नाथ दुआ, बॉबी भाटिया, मोंटू भाटिया, गुलशन माकिन, पंडित कृष्ण प्रसाद, केपी रतूड़ी, राजीव पूंज, यशपाल माकिन आदि मौजूद रहे।