फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनराशि आवंटन को पार्षदों में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। नगर निगम के नवगठित बोर्ड की तीन माह बाद हुई पहली बैठक हंगामेदार रही। कांग्रेस पार्षदों की तुलना में भाजपाई पार्षद ज्यादा मुखर रहे। नए वार्डों के पार्षदों ने 14वें वित्त आयोग से स्वीकृत 12 करोड़ की राशि उनके क्षेत्र में आवंटित करने की मांग पर पुराने वार्डों के पार्षद विरोध में उतरे आए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि, बाद में कुल 87 प्रस्तावों में से अधिकतर को बोर्ड से स्वीकृति मिलने पर मामला शांत हो गया। उसके बाद पूरी बैठक विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट आदि समस्याओं पर केंद्रित रही।
बृहस्पतिवार सुबह 11.30 बजे शुरू हुई बैठक शाम करीब सात बजे तक चली। इस दौरान नए वार्डों के पार्षदों ने 14वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग से मिली करीब 12 करोड़ रुपये की धनराशि को उनके क्षेत्र में खर्च करने के लिए कहा। तर्क दिया गया कि निगम में शामिल हुए उन्हें करीब डेढ़ साल हो गया है। लेकिन, तब से क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए एक पाई तक नहीं मिल पाई है। जबकि नए वार्डों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इनका समाधान तभी संभव जब इसके लिए बजट दिया जाए। ऐसे में 12 करोड़ की धनराशि नए वार्डों को ही आवंटित की जाए। इस पर पुराने वार्डों के पार्षदों ने आपत्ति जताई। इन्होंने तर्क दिया निगम में कोई नया और पुराना वार्ड नहीं है। सभी वार्डों में समान धनराशि आवंटित होनी चाहिए। इसी को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। कुछ पार्षदों के बीचबचाव करने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

कुछ पार्षदों ने नए वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था के लिए स्वच्छता समिति बनाने की मांग की। कई पार्षदों ने वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। पार्षद अमिता सिंह ने कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी पार्षदों की कोई बात सुनने को तैयार ही नहीं होते। इससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है।
विज्ञापन

बैठक में ये रहे शामिल
टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजानदास, मसूरी विधायक गणेश जोशी, नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, उप नगर आयुक्त सोनिया पंत, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल, अर्बन प्लानर अमृत योजना आशीष कठैत, भूमि कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, भवन कर अधीक्षक विनय प्रताप आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें