फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

178 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के सहयोग से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, कानपुर की ओर से आयोजित शिविर में 178 दिव्यांगों को सहायक उपकरण निशुल्क प्रदान किए गए। दो दिवसीय शिविर का समापन मंगलवार को होगा। शिविर के दौरान दिव्यांगों को प्रमाणपत्र भी जारी किए गए।
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में आयोजित दिव्यांग कल्याण शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिलें, व्हीलचेयर्स, बैसाखियां, कान की मशीनें, दृष्टि बाधितार्थ फोल्डिंग छड़ी, ब्रेलकिट, रोलेटर, कृत्रिम अंग, बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण निशुल्क दिए गए। शिविर में पांच डीजे प्लेयर, पांच दिव्यांगों को प्रमाणपत्र, 35 आंखों के चश्मे के परीक्षण, 25 बैसाखी, दातों के कुल 36 नाप, पांच वॉकिंग स्टिक, दो सीपी कुर्सियां, 42 कान की मशीनें, आठ व्हील चेयर्स, दो स्मार्ट स्टीक, 10 कृत्रिम अंग, 20 ट्राईसाइकिल आदि का वितरण किया गया। शिविर में समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. आलोक जैन, अनमोल आनंद, कुलदीप चाहर, शमां परवीन, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे। ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप और समाज कल्याण विभाग के जिला अधिकारी अनुराग शंखधर ने बताया कि शिविर का समापन मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें