ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सन्नी राणा 70 रन और युवराज के 54 रनों अर्द्धशतकीय पारी की मदद से दून डिफेंस एकेडमी ने दून वॉरियर को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
रेंजर्स ग्राउंड पर चल रही 72वीं डिस्ट्रिक्ट क्र्रिकेट लीग में सोमवार को दून डिफेंस एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट पर 240 रन बनाए। इसमें सन्नी राणा ने 70 रन और युवराज के 54 रनों की पारी खेली। सिद्धार्थ ने 38 व तुषार ने 28 रनों का योगदान दिया। वॉरियर की ओर से राजीव और एन नेगी ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून वॉरियर की पूरी टीम 185 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 55 रनों से हार गई। टीम के लिए शाहिल ने 60 सर्वाधिक रन बनाए। अन्य बल्लेबाज राजीव ने 32 व अमित ने 30 रनों का योगदान दिया।