फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रावत को स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान , पर्वतारोही बछेंद्री पाल को उतराखंड गौरव सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी की 90वीं जयंती पर नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’ से सम्मानित किया गया। जबकि पर्वतारोही बछेंद्री पाल को उत्तराखंड गौरव और स्व. पप्पू कार्की को संगीत अलंकरण सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हम वास्तव में राजनीति में स्वच्छता चाहते हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना चाहते हैं तो इसके लिए सबका सहयोग बेहद जरूरी है।
बृहस्पतिवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति और स्वच्छता में विरोधाभास है। क्योंकि राजनीति में मोह व लोभ होता है और लालच व दबाव देने वाले भी होते हैं। राजनीति से साफ निकलना चुनौती होता है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी ने राजनीति में शुचिता कायम रखने की भरपूर कोशिश की। हमारी भी यही कोशिश है, लेकिन शुचिता तभी बन सकती है जब काम में पारदर्शिता हो। उनकी सरकार इसके प्रति संवेदनशील है। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-टेडरिंग व्यवस्था की। समय पर कार्यालय पहुंचने के लिए अधिकारियों और कर्मियों के लिए बायोमिट्रिक हाजिरी की शुरूआत की। इसके अलावा जो लोग अच्छा काम कर रहे हैं उनके लिए इस वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री सुशासन और स्वच्छता पुरस्कार की भी शुरूआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें भी किया सम्मानित
कार्यक्रम में समिति की ओर से किरन उल्फत गोयल को शिक्षाविद् अलंकरण, पवन अग्रवाल को उद्योग अलंकरण, डॉ. रामेश्वर पांडेय और डॉ. केबी जोशी को चिकित्सा सेवा अलंकरण से सम्मानित किया गया। स्व. पप्पू कार्की का संगीत अलंकरण सम्मान उनके परिजनों को दिया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें