फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के चांदपुरी अध्यक्ष और कुमार बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। आखिरकार नौ साल बाद व्यापार मंडल शाखा के चुनाव संपन्न हो गए। व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय पंचायत विकास संगठन के प्रदेश प्रवक्ता वाचस्पति रयाल, सुरेंद्र कंडारी, मुख्य चुनाव अधिकारी सोबन सिंह नेगी, सुंदर सिंह रावत, धर्म सिंह चौहान, भरत सिंह राणा की देखरेख में संपन्न हुए व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र चांदपुरी ने 105, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कर्णवाल 55 मत, महासचिव पर नरेंद्र कुमार को 90, अंकित कर्णवाल को 72 मत, कोषाध्यक्ष पर अशोक बजाज को 105, कुंवर सिंह नेगी को 55 मत मिले। चुनाव अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों की जीत की घोषणा करते हुए प्रमाणपत्र भेंट किए। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश डोभाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को जल्द कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए। नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार समेत अन्य व्यापारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर शहर के विकास में सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर ऋषिकेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरगोपाल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, रवि जैन, मनोज अग्रवाल, राजेंद्र गुसाईं, भरत नेगी, मोर सिंह रावत, सरफराज, अरुण नेगी, राजवीर पुंडीर, मंगल नेगी, हीरा पुंडीर, पुरुषोत्तम डंग, मदन पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें