नई टिहरी। बीएड टीईटी प्रशिक्षितों ने वर्षवार की जगह मेरिट के आधार पर नियुक्ति देने की प्रक्रिया का कड़ा विरोध किया है। कहा कि पूर्व की भांति वर्षवार ही नियुक्तियां दी जाए।
चमियाला में आयोजित बीएड प्रशिक्षित और टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों की बैठक में सरकार से नियुक्तियां देने की मांग की गई। कहा कि सरकार पूर्व से चली आ रही नियमावली को संशोधित कर प्रशिक्षितों को वर्षवार के जगह मेरिट के आधार पर नियुक्ति देने का नियम बना रही है। जिसका प्रशिक्षित विरोध करते है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय को स्वीकार नही किया जाएगा। यदि सरकार निर्णय लेती है, तो यह बेरोजगारों के साथ बड़ा अन्याय होगा। इस मौके पर मक्खन सिंह नेगी, रमेश भट्ट, किशन वेदवाल, जयेंद्र भट्ट, जीतेंद्र सेमवाल, मनमोहन राणा, किशन जोशी, वीरेंद्र लाल, रविंद्र पंवार, दिनेश लाल, सुंदर लाल, ममता गैरोला, विद्यावती, प्रियंका, संतोषी, लक्ष्मी, अनीता, साधना, सपना आदि मौजूद थे। ब्यूरो