ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर नियाणी (छोटी बच्ची) कार्यक्रम चलाने वाली प्रतिभा सेंगर का शनिवार को भाजपा महानगर कार्यालय में स्वागत किया गया। वह परिवार के साथ दिल्ली से देहरादून पैदल पहुंची थीं।
प्रतिभा ने कहा कि आज बच्च्यिों को न सिर्फ बचाने की जरूरत है, बल्कि उनका पालन पोषण कर आत्मनिर्भर बनाना भी जरूरी है। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हमें बेटों की तरह ही बेटियों की भी परवरिश करनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि जिन परिवारों में बेटियां होती हैं, उनमें हमेशा खुशहाली आती है। कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प महानगर की मधु जैन ने भी विचार रखे। इस दौरान पार्षद अमिता सिंह, मीरा कठैत, राखी रावत, मीनाक्षी मौर्य, गीता वर्मा, मंजू शर्मा, रजनी, नंदिनी शर्मा आदि मौजूद रहे।