फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिलों को सजा दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पौड़ी की बिटिया के दोषियों को कठोर सजा देने की मांग के समर्थन में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की एमकेपी कॉलेज की इकाई की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को रैली निकाली। रैली के दौरान छात्राओं ने हाथ, मुंह व आंख पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली जिलाधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। इसकी शिकायत कई बार पुलिस प्रशासन से की गई, लेकिन शिकायत को कभी गंभीरता से नहीं लिया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची छात्राओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों को जल्द सजा सुनाने की मांग की। छात्रा प्रिया ध्यानी ने कहा कि कॉलेज में आत्मसुरक्षा की कक्षाएं शुरू करने की मांग की गई थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रैली में उर्वशी चौहान, निवेदिता राज सिरोला, शिवानी थापा, नाजिश अंसारी, कोमल, कृतिका, अंकिता नौटियाल, मिताली, दिव्या, मुस्कान, ईरम, आकांशा, सोनम, सिमर आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें