ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
न्यू रोड स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र के जीते पार्षदों और हारे प्रत्याशियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्षदों और कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार रहने का आह्वान किया। इसके अलावा पार्षदों से अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने और समस्याएं दूर करने की बात कही। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा, नीनू सहगल, विजेंद्र पाल, अर्जुन सोनकर, सोम प्रकाश वाल्मीकि, राजेंद्र खन्ना, नागेश्वर रथोड़ी, मीना बिष्ट, देविका रानी, सविता सोनकर, मुकेश सोनकर, हरि किशोर, अशोक कोहली, निखिल कुमार, विरेंद्र बिष्ट, उदयवीर आदि मौजूद रहे।