फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में निशांत ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । जिला खेल विभाग नरेंद्र नगर की ओर से 19 वर्षीय बालक व बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 80 धावकों ने भाग लिया। रविवार को मुनिकीरेती स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य वीएस नेगी ने विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रोशन ने प्रथम, अर्जुन ने द्वितीय और जसपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मी0 दौड़ में सूरज, अर्जुन और जसपाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में निशांत गिरी प्रथम, पंकज सिंह द्वितीय और संदीप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर में में निशांत ने पहला, प्रहलाद ने दूसरा और संदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की लंबी कूद में रोशन प्रथम, कुलदीप द्वितीय और मंतोष ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कल्पना प्रथम, वन्दना द्वितीय व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में वंदना प्रथम, खुशी द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ में ममता, किरन व करीना क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान रहीं। 1500 मीटर दौड़ में ममता प्रथम, किरन द्वितीय और वंदना ने तृतीय स्थान हासिल किया। लम्बी कूद बालिका वर्ग में रोशनी प्रथम, सरिता द्वितीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में प्रवेश कुमार, सुनील, आशीष रविन्द्र मिश्रा, विक्रम सिंह बिष्ट, धनदेव सिंह मटियाली, शिल्पा, वर्षा प्रीती, रवि शर्मा, आकाश ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें