फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसीपी में 135 छात्रों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दून डिफेंस करियर प्वाइंट में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में 135 छात्रों ने रक्तदान किया। डीएल रोड स्थित संस्थान में शिविर का शुभारंभ स्थानीय विधायक खजान दास और निदेशक जेपी नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

जेपी नौटियाल ने बताया कि संस्थान युवाओं को देश सेवा के साथ ही समाज सेवा के लिए भी तैयार करता है। हर साल बड़ी संख्या में छात्र संस्थान से पढ़कर विभिन्न सेनाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करते हैं। विधायक खजान दास ने छात्रों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। आयोजन में विशाल गुप्ता, आशुतोष ममगाईं, एलएम जखवाल, बीके बहुगुणा, केपी उनियाल, संध्या डंगवाल, एमएम लांबा, विनीता माहेश्वरी, राजेंद्र जैन, राजेश गुजराल, संजय टोलिया समेत शिक्षक व छात्रों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें