फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 सीटों पर नहीं पड़ेगा आरक्षण का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। आरक्षण को लेकर भले ही तमाम दावेदारों का गणित गड़बड़ा गया हो, लेकिन 19 वार्ड ऐसे हैं, जहां आरक्षण का कोई असर नहीं पड़ा। इन वार्डों में इस बार भी आरक्षण की स्थिति पूर्ववत ही रखी गई है। इनमें से अधिकतर वार्डों में भाजपा के पार्षद हैं।
हालांकि इन वार्डों के कुछ हिस्सों को काटकर नए वार्ड बनाए गए हैं, लेकिन पूर्ववत स्थिति के चलते मौजूदा वर्तमान पार्षद राहत महसूस कर रहे हैं। डीएल रोड, रिस्पना, एमकेपी, तिलक रोड, झंडा मोहल्ला, दीपनगर समेत करीब एक दर्जन वार्डों में भाजपा के पार्षद काबिज हैं। वहीं, अन्य वार्डों में कांग्रेस पार्षद हैं। इन वार्डों भाजपा की स्थिति मजबूत बताई जाती है। वहीं, आरक्षण सूची को लेकर कई दावेदार जहां टेंशन में हैं, वहीं दावेदारी कमजोर पड़ने पर अपनों को लड़ाने की जुगत में हैं। जिससे वे शहर की सरकार में अपना नाम चमका सकें।
विज्ञापन

----
19 वार्ड जिनमें नहीं बदली आरक्षण की स्थिति
वार्ड का नाम आरक्षण
विजय कॉलोनी कांग्रेस अनुसूचित जाति
डीएल रोड भाजपा अनुसूचित जाति महिला
बकरालवाला कांग्रेस अनारक्षित
रिस्पना भाजपा अनुसूचित जाति महिला
चुक्खुवाला भाजपा अनारक्षित
रेसकोर्स उत्तर कांग्रेस अनारक्षित
एमकेपी भाजपा अनारक्षित
तिलक रोड भाजपा महिला
शिवाजी मार्ग कांग्रेस अनुसूचित जाति
धामावाला कांग्रेस अनारक्षित
झंडा मोहल्ला भाजपा अनारक्षित
डालनवाला उत्तर कांग्रेस महिला
नेहरू कॉलोनी भाजपा अनारक्षित
दीपनगर भाजपा अनारक्षित
रेसकोर्स दक्षिण भाजपा महिला
लक्खीबाग भाजपा अनारक्षित
ब्रह्मपुरी भाजपा पिछड़ी जाति
टर्नर रोड कांग्रेस अनारक्षित
कौलागढ़ भाजपा महिला
---
आरक्षण की सूची से दावेदारों में खलबली
- चुनाव को लेकर बीते तीन दिनों से नगर निगम कार्यालय में दावेदारों की सक्रियता बढ़ी
- चुनाव को लेकर मेयर और नगर आयुक्त चर्चा करते दिखे
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। नगर निगम चुनाव को लेकर आरक्षण की स्थिति पूर्ववत रहने से दावेदारों में खलबली है। दावेदारों ने पार्टी के आला अधिकारियों की परिक्रमा शुरू कर दी। इसमें वर्तमान पार्षदों के साथ ही निगम में शामिल 72 गांवों से चुनाव में ताल ठोंकने की तैयारी में जुटे दावेदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

आरक्षण की स्थिति पहले वाली रहने की सूचना मिलते ही सुस्त पड़े दावेदार फिर से सक्रिय हो गए हैं। आरक्षण की स्थिति साफ होने पर अब वे खुलकर मैदान में आने को तैयार हैं। उन्होंने वार्डों में भी जनसंपर्क शुरू कर दिया है। हालांकि अभी दलों ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों में दावेदारों की स्थिति भी साफ हो जाएगी। वहीं रविवार को कई दावेदार भाजपा के आला पदाधिकारियों के साथ ही निवर्तमान मेयर विनोद चमोली से मिलकर टिकट की गुहार लगाते दिखाई दिए। राजपुर वार्ड से तैयारी कर रहे एक दावेदार का कहना था कि उन्हें उम्मीद थी कि उनके वार्ड का आरक्षण (पिछड़ी जाति) नहीं बदलेगा, लेकिन यह महिला सीट हो गई। जाहिर है कि इससे तैयारियों को झटका लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें