फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण के विरोध में एकजुट होंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

श्री गुरु गोरक्षनाथ व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने बैठक में शहर में हटाए जा रहे अतिक्रमण के विरोध में एकजुट होकर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने कहा कि विरोध स्वरूप वे अपने प्रतिष्ठानों को बंद ताला लगाकर चाबी डीएम को सौपेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को अपर रोड पर गुरु गोरक्षनाथ आश्रम में व्यापारियों ने बैठक की। इसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय त्रिवाल ने कहा कि प्रशासन के आदेश के अनुसार दुकानों के सामने से त्रिपाल और सामने के अतिक्रमण को हटा दिया था, लेकिन अब दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से सभी व्यापारियों का व्यापार खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के विरोध में शीघ्र ही हरकी पैड़ी से जिला मुख्यालय तक पैदल शांति मार्च निकाला जाएगा। महासचिव राजेंद्र जैन ने कहा कि हरिद्वार के व्यापारियों को लामबंद होकर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करनी होगी। कही ऐसा न हो कि आने वाले समय में हरिद्वार के व्यापारियों के व्यापार ही चौपट हो जाए। व्यवस्था महामंत्री विशाल माहेश्वरी ने कहा कि 20 सितंबर से सभी व्यापारियों को लामबंद करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर राजू ठाकुर, सचिन त्रिवाल, विकास, मोहनदास गोस्वामी, धर्मपाल खिल्लन, राहुल कांडपाल, दिनेश साहू, सुनील त्यागी, आत्माराम त्यागी, पवन, गगन गुगलानी, गोपाल दास, राजेश अग्रवाल, विनोद गोयल, हरिराम चौहान, सुनील आहूजा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें