शूटिंग में यूनिसन वर्ल्ड स्कूल ने जीते 106 पदक
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
17वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में यूनिसन वर्ल्ड स्कूल ने 106 पदक जीते हैं। 17 से 24 अगस्त तक चली चैंपियनशिप में यूनिसन वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ी 28 स्वर्ण, 41 रजत व 37 कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रधानाचार्या वीना सिंह ने खुशी जताई है और इसी तरह आगे बढ़ कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।