विधानसभा अध्यक्ष को सम्मानित किया
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति में इंडिया रीजन के प्रतिनिधि नामित होने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को आंबेडकर जागरूक मंच की ओर से सम्मानित किया गया। सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सभापति देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में अग्रवाल को प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित होटल में मंच की ओर से विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष वैजयंती माला ने कहा कि अग्रवाल ने विधानसभा में कई सुधार कार्य किए हैं।
इस मौके पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने कर्तव्यों का ठीक से पालन करने का प्रयास किया है। मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष वैजयंती माला ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों एवं विधानसभा में आंबेडकर का चित्र लगवाने का श्रेय विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल को ही जाता है। उन्होंने संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने, तम्बाकू निषेध अभियान और योग को बढ़ावा देने के संबंध में विशेष पहल की है। इस मौके पर सतीश शर्मा, राकेश वाल्मीकि, कृष्णपाल सिंघल, राजकुमार, मनोज मोगा, कुलदीप, सुभाष पनियाला, विपिन गर्ग, बबलू प्रधान, अशोक राणा, आनंद सागर, जितेंद्र सैनी, जितेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, जयसिंह, किशनलाल, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।