सुब्रुतो फुटबाल कप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे राज्य स्तरीय सुब्रुतो फुटबाल कप में सोमवार को कई मुकाबले खेले गए। जिनमें खिलाड़ियों ने जमकर दमखम दिखाया।
बालक वर्ग अंडर-14 के चार और अंडर-17 के पांच मुकाबले खेले गए। अंडर-14 मुकाबले में पहला मैच हरिद्वार और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। पिथौरागढ़ ने यह मैच 3-0 से जीत लिया। वहीं दूसरा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज और अल्मोड़ा के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज ने यह मैच 7-0 से अल्मोड़ा को हराया। तीसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने पौड़ी को 2-0 से हराया। चौथे मुकाबले में देेहरादून की ओर से सचिन ने एकमात्र गोल कर हरिद्वार को 1-0 से हरा दिया।
अंडर-17 मुकाबले में पहला मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज और पौड़ी के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज ने यह मैच 6-0 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला हरिद्वार और अल्मोड़ा के मध्य खेला गया। अल्मोड़ा ने यह मैच 1-0 से जीत लिया। तीसरा मुकाबला चंपावत और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया। जिसे चंपावत ने 2-0 से जीत हासिल की। चौथा मैच पिथौरागढ़ और हरिद्वार के बीच खेला गया, इस मुकाबले में पिथौरागढ़ ने 5-0 से जीत दर्ज की। पांचवां मैच नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया, जिसमें नैनीताल ने 2-0 से मैच मेेें जीत दर्ज की।