फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी थमे रहे दो लाख ट्रकों के चक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर ट्रक ऑपरेटर्स दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते शनिवार को करीब दो लाख ट्रकों के चक्के जाम रहे। इससे दून में 25 व प्रदेश में 75 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की खबर है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह मान ने कहा कि पूरे देश में टोल बैरियर हटाने के साथ ही रोड सेफ्टी बिल में संशोधन, डीजल की कीमतें कम करने समेत कई मांगों के संबंध में ट्रक ऑपरेटर्स हड़ताल पर हैं। इसके अलावा लंबे समय से ट्रांसपोर्ट कारोबार पर टीडीएस समाप्त करने, जीएसटी में छूट देने आदि मांगों की अनदेखी की जा रही है। इसके चलते ट्रक ऑपरेटर्स हड़ताल पर हैं। दलजीत सिंह मान के अनुसार हड़ताल के चलते शनिवार को भी करीब दो लाख ट्रकों के चक्के जाम रहे। इससे दून में 25 व पूरे प्रदेश में 75 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। देहरादून ट्रक ऑपरेर्ट्स एसोसिएशन के महामंत्री अशोक ग्रोवर ने मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर दूध, गैस, पानी आदि सेवा में लगे वाहनों को भी हड़ताल में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के प्रधान हरभजन सिंह मान, वरिष्ठ प्रधान गुलजार सिंह, उप प्रधान गुरबख्श सिंह, उप सचिव नवनीत ओबराय, कोषाध्यक्ष राजकुमार नागपाल, उप कोषाध्यक्ष दलबीर सिंह कलेर, दीपक अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री अजय कथूरिया, संगठन मंत्री दिलावर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं मांगें
- देश में सभी टोल बैरियर समाप्त किए जाएं।
- ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर टीडीएस समाप्त हो।
- बसों और पर्यटक वाहनों के लिए नेशनल परमिट जारी किया जाए।
- रोड सेफ्टी बिल में संशोधन किया जाए।
- डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी (डीपीडी) को खत्म किया जाए।
- तृतीय पक्ष बीमा प्रीमियम निर्धारण में पारदर्शिता के साथ ही जीएसटी में छूट।
- डीजल की कीमतें कम होने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर समान मूल्य निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें