फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी राहत एवं बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) की ओर से आयोजित शिविर में सीएनआई की छात्राओं को आपदा के दौरान राहत-बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। आपदा, आग लगने और दुर्घटना में घायलों को प्राथमिक उपचार के बारे में डेमो देकर समझाया गया। छात्राओं ने जरूरतमंदों के लिए मददगार बनने का संकल्प लिया।
राजपुर रोड स्थित सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज में सिविल डिफेंस की उत्तरी प्रभाग की पोस्ट 10 की ओर से आयोजित शिविर में चौथे दिन 125 छात्राओं ने हिस्सा लिया। बृहस्पतिवार को भूकंप आने पर बचाव, आग के प्रकार और बुझाने के तरीकों के अलावा आपदा आने पर भवन में फंसे घायलों को निकालने के तरीकों के डेमो दिए गए। सिविल डिफेंस कोर के उप नियंत्रक सीएस बोथ्याल और डिवीजन वार्डन उमेश्वर रावत ने स्ट्रेचर बनाने और प्राथमिक उपचार आदि की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से खुद को सुरक्षित रख दूसरों के मददगार बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन महेश भट्ट, सेक्टर वार्डन कुलदीप रावत और पंकज भार्गव ने छात्राओं को बचाव एवं राहत के तरीकों की जानकारी दी। छाया, सोनी पांडे, सुमैया, प्राची, रुचिका, अंशुल, लुईस आदि ने शिविर में प्रतिभाग किया। मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य विनीता मार्टी, अध्यापिका इलिस्मा पॉल, संध्या सिंह, अंशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें