फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी सीए को देश के प्रति ईमानदारी का पाठ पढ़ा रहा आयकर विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देश की आयकर व्यवस्था में मजबूत स्तंभ माने जाने वाले भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट को अब आयकर विभाग देश के प्रति श्रद्धा का पाठ पढ़ा रहा है। देहरादून में मुख्य आयकर आयुक्त पीके गुप्ता की पहल पर यह शुरुआत हुई है। इसके तहत दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के प्रशिक्षणरत छात्रों को आयकर विभाग के व्यावहारिक पहलुओं से रूबरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य आयकर आयुक्त पीके गुप्ता ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट इस देश की अर्थव्यवस्था विशेषकर कर व्यवस्था के मजबूत स्तंभ होते हैं। इसलिए यह शुरुआत की गई है कि जो युवा सीए परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आयकर विभाग की कार्यप्रणाली, व्यवहारिक पहलुओं और देश के प्रति आयकर विभाग के समर्पण की जानकारी देना जरूरी है। इसलिए आईसीएआई देहरादून चैप्टर को साथ जोड़ते हुए युवाओं को खास क्लास दी जा रही है। इसके तहत पहली क्लास हो चुकी है। पीके गुप्ता के मुताबिक, अगर युवा जागरूक होंगे तो निश्चित तौर पर आने वाली कर व्यवस्था मजबूत हो जाएगी। उनका मानना है कि युवा ही हमारी ताकत हैं। अगर हम अपनी ताकत को मजबूत कर देंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी मुख्य आयकर आयुक्त देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट से रूबरू हो चुके हैं और सभी सीए को देश में आयकर अधिनियम के अनुपालन और उसके तहत सहयोग की बात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें