फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एक माह से अघोषित बिजली कटौती का दंश झेल रहे गढ़ी डाकरा कैंट के निवासियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। लोगों ने स्थानीय विद्युत केंद्र पर जमकर हंगामा किया। हंगामे की जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता और एसडीओ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
हंगामे के दौरान आक्रोशित लोगों ने कहा कि एक महीने से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इलाके में अक्सर पूरी रात बिजली गुल रहती है। ऐसे में लोगों को पूरी रात जागकर काटनी पड़ती है। व्यापारियों ने कहा कि बिजली कटौती से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। भाजपा नेता देवेंद्र पाल सिंह ने कहा बिजली कटौती के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से भी परेशान हैं। लो वोल्टेज से एसी, फ्रिज जैसे उपकरण खराब हो रहे हैं। हंगामे की जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता वीके सिंह और उप खंड अधिकारी पीएस बिष्ट मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से वार्ता की। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती के बारे में एसडीओ और अवर अभियंता को अवगत कराते हैं लेकिन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। दोनों अधिकारियों ने दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा करने वालों में भाजपा नेता देवेंद्र पाल सिंह, कैंट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष विष्णु प्रसाद, ऊषा शाही, ममता, प्रभा शाह, रेखा थापा, टीडी भूटिया, आशीष सैनी, ललित कांबोज, जितेंद्र, विपिन अग्रवाल, मेघा भट्ट, सीमा, विनय आर्य, अरुण कुमार, राजेश खत्री, नीरज, अनूप, मनमोहन अग्रवाल, कैंट युवा समिति के सचिव प्रवीण जोशी, संयुक्त सचिव शैलेंद्र गुरुंग, अजय शर्मा, आदेश जैन आदि शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें