ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
11 सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित कार्यशाला गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने कई अधिकारियों को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी न होने पर 18 जून से आंदोलन की चेतावनी दी।
यूनियन के प्रदेश महामंत्री रवि पचौरी की अगुवाई में कर्मचारियों ने कार्यशाला गेट पर प्रदर्शन किया। पचौरी ने बताया कि मांगों को लेकर कई बार प्रबंध निदेशक और शासन स्तर पर वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक मांगों पर कोई फैसला नहीं लिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने मंडलीय प्रबंधक तकनीकी मुकुल पंत, सहायक महाप्रबंधक कार्मिक क्रांति सिंह, सहायक महाप्रबंधक पर्वतीय डिपो पूजा केहरा, सहायक महाप्रबंधक ग्रामीण डिपो प्रतीक जैन, सहायक महाप्रबंधक ब ड़िपो केपी सिंह समेत अन्य अफसरों को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि 17 जून तक समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो 18 जून को प्रदेश के सभी डिपो और कार्यशालाआें के गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष रविनंदन, क्षेत्रीय मंत्री हरि सिंह, भोला जोशी, रमेश कुमार, अनिल उपाध्याय, मोहन सिंह रावत, बालेश कुमार, इंद्रपाल, योगेंद्र कुमार, धर्मवीर तनेजा, अमित सैनी, सुदेश कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे है।
..................
ये है प्रमुख मांगें
- कार्यशालाओं में तैनात आउटसोर्स तकनीकी कर्मचारियों का पदनाम बदलने
- आउटसोर्स चालकों परिचालकों का मासिक वेतन 18000 रुपये मासिक करने
- आउटसोर्स परिचालकों के किमी दरों का भुगतान चालकों के समान किए जाने
- एक जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान और लंबित भुगतान करने
- प्रत्येक माह की सात तारीख को प्रत्येक कर्मचारियों का वेतन आहरित करने
- निगम में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के रिक्त पड़े पदों को भरे जाने
- परिवहन निगम के बस अड्डों के आसपास से हो रही डग्गामारी पर लगाम लगाने
- परिवहन निगम के बेडे़ में बसों की संख्या बढ़ाकर 2000 किए जाने जाने
- परिवहन निगम की बेशकीमती जमीनों को प्रयोग में जाए जाने