ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
रोहित वासव का सपना डॉक्टर बनकर पहाड़ की सेवा करना है। रोहित ने सोमवार को जारी हुए सीआईएससीई के नतीजों में 12वीं में 98.75 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रोहित अब सीबीएसई नीट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
दून में सरस्वती विहार निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी और मंजू नेगी के बेटे रोहित ने यूं तो मैथ्स में 100 अंक हासिल किए हैं लेकिन उनका सपना डॉक्टर बनने का है। रोहित के पिता वित्त विभाग में कार्यरत हैं जबकि मां बंजारावाला स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। रोहित ने बताया कि उन्होंने रोजाना तीन घंटे की रूटीन स्टडी से यह मुकाम हासिल किया है। रोहित की दो बड़ी बहन हैं, जिनमें से एक बहन नोएडा में जॉब करती है जबकि एक बहन यूपीईएस में पढ़ रही है। बेटे की इस कामयाबी पर परिवार में खुशी की लहर है। रोहित ने 12वीं में प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। रोहित ने इससे पहले 10वीं में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
सक्सेस मंत्रा : एक साल सात आठ घंटे पढ़ाई के बजाए रूटीन में कम से कम तीन घंटे की पढ़ाई पर्याप्त है। रूटीन स्टडी पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
रोहित का रिपोर्ट कार्ड
इंगलिश : 98
फिजिक्स : 97
केमिस्ट्री : 100
मैथ्स : 100
बायोलॉजी : 96
...........................
अभिति मिश्रा, 98.50 प्रतिशत, सेंट जोजेफ्स एकेडमी
.................
अभिति की साइबर चोरों पर शिकंजा कसने की तमन्ना
सेंट जोजेफ्स एकेडमी की अभिति ने 12वीं में पाए 98.50 प्रतिशत अंक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
12वीं में 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहने वाली अभिति मिश्रा का सपना साइबर चोरों पर शिकंजा कसना है। इसके लिए वह साइबर सिक्योरिटी में कॅरियर बनाना चाहती है। उन्होंने हाल ही में जेईई मेन क्वालिफाई किया है। अब एडवांस की तैयारी में जुटी हुई हैं।
रायपुर डील कालोनी निवासी सीनियर साइंटिस्ट अभय मिश्रा और साइंटिस्ट जया मिश्रा की बेटी अभिति मिश्रा ने 12वीं में 98.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनकी इस कामयाबी पर परिवार में खुशी की लहर है। सेंट जोजेफ्स एकेडमी की छात्रा अभिति ने इससे पहले 10वीं में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उन्होंने बताया कि उनका सपना आईआईटी से साइबर सिक्योरिटी में इंजीनियरिंग करना है। इसके बाद वह साइबर सिक्योरिटी में कॅरियर बनाना चाहती हैं। जेईई मेन क्वालिफाई करने के बाद इन दिनों अभिति जेईई एडवांस की तैयारी में जोरशोर से जुटी हुई हैं।
सक्सेस मंत्रा : जो भी सब्जेक्ट पढ़ो, उसे पूरे फोकस के साथ पढ़ो। कोई भी विषय मुश्किल या आसान नहीं होता, इसे हम खुद बनाते हैं।
अभिति का रिपोर्ट कार्ड
इंगलिश : 98
केमिस्ट्री : 96
मैथ्स : 100
कंप्यूटर : 100
........................
अभिन्न जखमोला, 98.5 प्रतिशत, ब्राइटलैंड स्कूल
...............
देश के लिए सॉफ्टवेयर बनाना अभिन्न का सपना
ब्राइटलैंड स्कूल के अभिन्न जखमोला ने 12वीं में पाए 98.50 प्रतिशत अंक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
12वीं में 98.50 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अभिन्न जखमोला देश के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का सपना है। वह इन दिनों आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे हुए हैं। अभिन्न ने बताया कि उन्होंने हाल ही में जेईई मेन क्वालिफाई किया है।
दून में साकेत विहार, अजबपुर निवासी अभिन्न जखमोला ने 10वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। ब्राइटलैंड स्कूल से ही उन्होंने 12वीं करते हुए सोमवार को आए नतीजों में 98.50 प्रतिशत अंक हासिल किए। अभिन्न ने बताया कि उनका सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। उनके पिता अरविंद जखमोला शेमफोर्ड दून स्कूल में डीन ऑफ एकेडमिक हैं जबकि माता सुनीता जखमोला शेमफोर्ड दून स्कूल में हिंदी की शिक्षिका हैं। अभिन्न ने अपने सपने को परवान चढ़ाने के लिए जेईई मेन परीक्षा दी और क्वालिफाई कर ली। अब वह आईआईटी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि बीई करने के बाद वह अमेरिका से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। इसके बाद देश के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करेंगे।
सक्सेस मंत्रा : स्कूल की पढ़ाई के अलावा घर पर रोजाना कम से कम तीन घंटे की रूटीन स्टडी होनी जरूरी है।
अभिन्न का रिपोर्ट कार्ड
मैथ्स : 91
इंगलिश : 98
केमिस्ट्री : 96
फिजिक्स : 100
कंप्यूटर : 100
........................
शिवांश गहलोत, 98.5 प्रतिशत, ब्राइटलैंड स्कूल
................
पिता की तरह इंजीनियर बनना चाहते हैं शिवांश
ब्राइटलैंड स्कूल के शिवांश गहलोत ने 12वीं में पाए 98.5 प्रतिशत अंक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
ब्राइटलैंड स्कूल के 12वीं के छात्र शिवांश का सपना इंजीनियर बनना है। इसके लिए वह रिजल्ट आने के साथ ही तैयारी में जुट गए हैं। शिवांश ने 12वीं में 98.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। शिवांश के परिवार में इससे खुशी की लहर है।
शिवांश ने पहले से ही इंजीनियर बनने का सपना पाला था। 10वीं करने के बाद वह इंजीनियरिंग की राह पर चल पड़े। इस साल जेईई मेन की परीक्षा दी है और क्वालिफाई कर ली है। अब वह 20 मई को होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। शिवांश के पिता अजय विक्रम सिंह विंडलास इंजीनियरिंग में इंजीनियर हैं जबकि मां नीति चौहान गृहिणी हैं। शिवांश का कहना है कि उनके पिता उनके आदर्श हैं। वह भी पिता की तरह कामयाब इंजीनियर बनना चाहते हैं।
सक्सेस मंत्रा : कामयाबी के लिए जरूरी है कि आप अपनी तैयारी में एकाग्रता रखें। रोजाना पढ़ें और एग्जाम टाइम आने तक तैयारी पुख्ता कर लें।
शिवांश का रिपोर्ट कार्ड
फिजिक्स : 100
केमिस्ट्री : 100
मैथ्स : 100
कंप्यूटर : 92
इंगलिश : 94
..................
प्रगुन अग्रवाल, 98.75 प्रतिशत, द दून स्कूल
...............
पिता की विरासत संभालने की चाहत
द दून स्कूल के छात्र प्रगुन ने पाए 12वीं में 98.75 प्रतिशत अंक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
द दून स्कूल के छात्र प्रगुन अग्रवाल का सपना फाइनेंस सेक्टर में पढ़ाई पूरी कर पिता का बिजनेस संभालने का है। उन्होंने सोमवार को जारी हुए नतीजों में 12वीं में 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रगुन के परिवार में इस कामयाबी से खुशी की लहर है।
दून स्कूल के 12वीं के टॉपर प्रगुन अग्रवाल फ ाइनेंस सेक्टर में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। फि लहाल वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम ऑनर्स में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे हैं। प्रगुन ने बारहवीं में 98.75 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रगुन ने मैथ्स और अकाउंट्स में 100-100 अंक हासिल किए हैं। प्रग्रुन के पिता रोहित अग्रवाल टेक्सटाइल का बिजनेस करते हैं। उनकी मां कविता गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहन 10वीं में पढ़ रही है। प्रगुन ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनका कहना है कि स्कूल ने उन्हें जीने का सलीका सिखाया है। दून में रहकर जो भी सीखा वह हमेशा आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देगा।
सक्सेस मंत्रा : कोई भी काम मुश्किल नहीं है, बस आत्मविश्वास होना चाहिए। आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें।
प्रगुन का रिपोर्ट कार्ड
मैथ्स : 100
अकाउंट्स : 100
इकोनोमिक्स : 99
कॉमर्स : 98