फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के लिए ‘इज्जतघर’ है डॉ. शिप्रा का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण अभियान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के लिए संघर्षरत डॉॅ. शिप्रा धर पति डॉ. मनोज श्रीवास्तव के साथ रविवार को दून पहुंचीं। दून पहुंचने पर नरेंद्र मोदी विचार मंच, भारत और कायस्थ वृंद जैसे कई संगठनों ने डॉ. दंपति का जोरदार स्वागत किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए डॉ. शिप्रा धर पीएम मोदी के हाथों सम्मानित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

दून पहुंचने पर डॉ. शिप्रा धर ने कहा कि उनका अस्पताल महज मरीजों का इलाज करने वाला संस्थान नहीं वरन् बेेटियों के लिए इज्जतघर है। डॉ. शिप्रा ने बताया कि समाज में बेटियों के तिरस्कार को देखकर उन्होंने कुछ अलग करने का संकल्प लिया था। इसके बाद पति डॉ. मनोज श्रीवास्तव के साथ मिलकर योजना बनाई। शुरुआती दौर में कई दिक्कत हुईं, लेकिन लोगों की खुशी देखकर हौसला बढ़ा। अपने संकल्प के तहत डॉ. शिप्रा वर्ष 2014 से अब तक 215 बच्चियों का जन्म करा चुकी हैं और बेटी पैदा होने पर दंपति से कोई शुल्क नहीं लेती हैं। डॉ. शिप्रा धर अनाज बैंक खोलकर गरीबों को भोजन भी उपलब्ध कराती हैं। स्वागत करने वालोें में डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, पूनम चौहान, सर्वेश माथुर, शार्दूल, गार्गी मिश्रा, सीमा माथुर, हृदयेश माथुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें