फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस से चूके तब भी हैं मौके

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जो छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। सीबीएसई ने इस साल भी सभी परीक्षार्थियों की कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) जारी की है। इसके तहत उन्हें एक ही रैंक से आईआईटी या दूसरे संस्थानों में जाने का मौका मिलेगा। चयनित नहीं हो पाने वालों को सीआरएल के आधार पर संयुक्त काउंसिलिंग में बैठना होगा। उनके पास आईआईटी से अलग 31 एनआईटी, 17 ट्रिपल आईटी, 17 जीएफआईटी सहित तमाम तकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले का मौका है।
जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई नहीं होने वाले युवाओं के लिए भी ऑल इंडिया रैंक जारी हुई है। इस साल भी अभ्यर्थियों के 12वीं के अंकों के आधार पर कंबाइंड मेरिट लिस्ट(सीएमएल) जारी नहीं होगी। इसके बजाए सीधे ऑल इंडिया रैंक मिली है। इस रैंक के आधार पर संयुक्त काउंसिलिंग के माध्यम अभ्यर्थियों को आईआईटी छोड़कर बाकी सभी संस्थानों में एडमिशन का मौका मिलेगा। इस लिस्ट से देश के नामी 26 नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), आईआईआईटी, सेंट्रल फंडेड तकनीकी संस्थान, एनएसआईटी दिल्ली, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी सहित उत्तराखंड तकनीकी विवि के सभी संस्थान, पंतनगर विवि, ग्राफिक एरा विवि, डीआईटी विवि, उत्तरांचल विवि में एडमिशन का मौका बचा हुआ है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जेईई एडवांस का रिजल्ट आने के बाद आईआईटी सहित सभी तकनीकी संस्थानों की संयुक्त काउंसिलिंग होगी, जिसे ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी (जोसा) के माध्यम से कराया जाएगा। काउंसिलिंग की पूरी जानकारी जोसा की वेबसाइट (josaa.nic.in) पर जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

--
जिन अभ्यर्थियों का चयन जेईई एडवांस के लिए नहीं हो पाया है, उनके पास अपनी रैंक से ही आईआईटी की तरह तमाम राष्ट्रीय महत्व के तकनीकी संस्थानों जैसे एनआईटी, सीएफआईटी में दाखिले के अलावा तमाम विश्वविद्यालयों में दाखिले का मौका है। देश में तमाम एनआईटी ऐसे हैं, जो सीधे तौर पर आईआईटी को टक्कर दे रहे हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को जेईई मेन की सीआरएल से दाखिला मिलेगा। -डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें