फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुंगनाथ की डोली आज होगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उखीमठ। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की डोली आज सोमवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ से उच्च हिमालय स्थित तुंगनाथ धाम के लिए रवाना होगी। डोली प्रस्थान की पूरी तैयारियां कर ली गई है। दो मई को भगवान तुंगनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में सोमवार सुबह सात बजे भोग मूर्ति को पंचांग पूजा, गृहदान और रुद्राभिषेक के बाद सभा मंडप में भक्तों के दर्शनार्थ विराजमान किया जाएगा। इसके उपरांत भगवान की चल उत्सव विग्रह डोली मुख्य मंदिर की परिक्रमा करने के बाद सुबह करीब नौ बजे तुंगनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगी। मंदिर के मठापति रामप्रसाद मैठाणी ने बताया कि डोली रात्रि विश्राम के लिए भूतनाथ मंदिर पहुंचेगी। इससे पूर्व मक्कू के ग्रामीणों द्वारा पोणखी तोक में भगवान को नए अनाज का भोग लगाया जाएगा। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि भगवान की चल उत्सव विग्रह डोली एक मई को चोपता और 2 मई को तुंगनाथ धाम पहुंचेगी। इसी दिन लग्नानुसार मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें