फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक बंद रहे पेट्रोल पंप, झेलनी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बीती शनिवार रात पेट्रोल पंप संचालक के साथ हुई मारपीट के विरोध में रविवार को पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर चले गए। इससे हजारों लोगों को पेट्रोल पंपों से मायूस लौटना पड़ा। पंप संचालकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की गारंटी मिलने तक पंप बंद रखने का एलान किया। दोपहर में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पेट्रोल पंप खुले और लोगों को राहत मिली।
पटेलनगर स्थित स्क्वायर डील फिलिंग स्टेशन के मालिक अमरकांत गोयल के साथ शनिवार देर रात कुछ युवकों ने मारपीट की थी। इसके विरोध में वह अन्य पेट्रोल पंप संचालकों के साथ शनिवार रात पटेलनगर बाजार चौकी पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने उन्हें जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लौटा दिया। रविवार सुबह एक बार फिर गोयल और अन्य पंप संचालक चौकी पहुंचे और पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाया। इसी बीच पेट्रोल पंप संचालक एसोसिएशन ने बैठक कर जिले के सभी पेट्रोल पंपों को बंद रखने का एलान किया और पेट्रोल पंपों पर तेल मिलने बंद हो गए।
विज्ञापन

एकाएक पेट्रोल पंपों की हड़ताल होने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। लोग पेट्रोल पंपों पर लाइन लगाकर खड़े रहे, लेकिन उन्हें तेल नहीं मिल सका। लोग वाहनों के साथ ही कैन और बोतलें लेकर भी तेल लेने के लिए पहुंचे। दोपहर में आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद शहर के पेट्रोल पंप खुल गए और लोगों को राहत मिली। पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरकांत गोयल ने कहा कि शहर में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस उन्हें सुरक्षा दे पाने में नाकाम साबित हो रही है।
--
15 दिन में तीसरी घटना
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले 15 दिनों के दौरान ही पेट्रोल पंपों पर मारपीट की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पंप संचालकों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। विवेक गोयल ने कहा कि मारपीट के बाद एनएसयूआई के नेता उल्टा उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।
--
कुछ पंप खुले रहे, उमड़ी भीड़
हड़ताल के दौरान शहर के ज्यादातर पंप जहां सूने पड़े रहे वहीं रेसकोर्स स्थित शक्तिमान फिलिंग स्टेशन और कांवली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप खुला रहा। दोपहर तक इन पंपों पर लोगों की भीड़ लगी रही। पेट्रोल पंप खुले होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए। लोग वाहनों के साथ ही केन और बोतल लेकर भी तेल लेने पहुंचे।
--
पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से हुई परेशान

पेट्रोल पंपों की हड़ताल की पहले से जानकारी नहीं थी। प्रेमनगर से स्कूटर को धकेलकर लाना पड़ा है। कांवली में पेट्रोल पंप खुला होने की जानकारी मिलने के बाद अब वहां जा रहा हूं।
-एके गुप्ता
--
हम मसूरी घूमने के लिए निकले थे, लेकिन पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो हड़ताल का पता चला। पिछले तीन घंटे से इंतजार कर रहे हैं। हड़ताल खत्म हो तो तेल भराएं और घूमने जाएं।
विज्ञापन

-पुनीत पाहिवाल
--
घर का सामान लेने के लिए निकला था और अचानक गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया। अब तक पैदल पांच पेट्रोल पंप होकर आ गया हूं, लेकिन कहीं भी पेट्रोल नहीं मिला।
-सनी
--
मैं घर से बच्चों को घुमाने के लिए निकला था। पेट्रोल पंप बंद होने के कारण अब वापस लौटना पड़ रहा है। बच्चों की रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया।
-ऋषिदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें