ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
लायंस क्लब देहरादून, श्री नारायणी डायग्नोस्टिक एसआरएल और मारवाड़ी युवा मंच दिल्ली की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का रविवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने समापन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लायंस क्लब की ओर से जनहित में की गई यह बेहतरीन शुरुआत है। वहीं, कैंसर जांच बस के माध्यम से लगभग 900 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित होने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाआें का लाभ मिल सके। शिविर में जांच के लिए सुबह से मरीजों का आना शुरू हो गया था। आयोजकों ने बताया कि बस के भीतर कैंसर जांच की पर्याप्त सुविधाएं हैं। जैसे मेमोग्राफी, डेंटल एंडोस्कोपी आदि। शिविर में विशिष्ट अतिथि विनय गोयल, लायंस क्लब देहरादून के अध्यक्ष सुधीर मित्तल, सचिव गोपाल कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय अधिकारी रजत अग्रवाल, आशुतोष गोयल, सोमनाथ त्यागी मौजूद रहे।