फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क की बुकिंग में झंझट, अफसर तलब-कोर्डिनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कार्बेट पार्क की डे और नाइट स्टे की ऑनलाइन बुकिंग में झंझट खत्म नहीं हो रहा है। इसे लेकर होटल व्यवसायी भी लामबंद हैं। इस संबंध में कार्बेट पार्क प्रबंधन ने एक रिपोर्ट शासन को भेजी है। इसके बाद शासन ने कार्बेट पार्क के अधिकारियों को तलब किया है।
विज्ञापन

कार्बेट पार्क की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। खुद कार्बेट पार्क के अधिकारी मान रहे हैं कि हैकर वेबसाइट में सेंध लगाकर मनमाने तरीके से टिकट को बुक कर रहे हैं। मामले की जांच एसटीएफ को भी सौंपी गई है, लेकिन कुछ हो नहीं सका है। तमाम शिकायतों के बाद एनआईसी ने बुकिंग में ओटीपी की व्यवस्था को लागू किया है। अब इस व्यवस्था के चलते भी समस्या आ रही है। इससे रही-सही बुकिंग करना तक मुश्किल हो गया है। इस संबंध में कार्बेट पार्क निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने एक रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (वन) डॉ. रणवीर सिंह को भेजी है। इसमें विस्तार से समस्याओं की जानकारी दी गई है। वहीं, कार्बेट पार्क में बुकिंग का मामला तूल पकड़ने के बाद शासन ने कार्बेट पार्क के अधिकारियों को नौ अप्रैल को तलब किया है। इसके बाद कार्बेट पार्क में बुकिंग सिस्टम समेत अन्य पहलुओं पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें