ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत कई नेत्रियों ने पार्टी पदाधिकारियों पर पर्यवेक्षक की बैठक के दौरान उनकी अनदेखी का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि पार्टी पदाधिकारी उनकी अनदेखी कर आने वाले निकाय चुनाव में किसी बाहरी को टिकट दिलाना चाहते हैं।
शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, शशि रावत, लंढौर कैंट सभासद पुष्पा पड़ियार ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि बुधवार को मसूरी विधानसभा पर्यवेक्षक विनय रोहिला ने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। आरोप लगाया कि इस दौरान भाजपा मसूरी मंडल के पदाधिकारियों ने उनकी अनदेखी की। उन्होंने महिला सीट होने की दशा में एक बाहरी महिला नेत्री की पैरवी की। जबकि वे कई सालों से पार्टी के लिए काम कर रही हैं। कहा कि उनकी अनदेखी करना गलत है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष से इसकी शिकायत की जाएगी। जो कतई गलत है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि वे कई वर्षों से पार्टी की सेवा कर रही हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान रश्मि, प्रोमिला नेगी, राजेश्वरी नेगी, मीना भंडारी, हेमवंती बिष्ट, बीना गुनसोला आदि मौजूद रही।
.......................................
महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत अन्य नेत्रियों के आरोप गलत है। मंडल के लिए सभी कार्यकर्ता एक समान है। बैठक में किसी व्यक्ति विशेष का पक्ष नहीं लिया गया। महिला मोर्चा अध्यक्ष और अन्य को कोई गलतफहमी हुई है, जिसको बैठकर दूर कर लिया जाएगा।
मोहन पेटवला, मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष