फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली बालाजी की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली बालाजी की शोभायात्रा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर शनिवार को पृथ्वीनाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महाकाल की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही मथुरा, वृंदावन, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से आए कलाकारों ने प्रस्तुति मोहक रही। शोभायात्रा में 501 महिलाएं कलश धारण कर चल रहीं थीं।
सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर की ओर से शनिवार को हनुमान जयंती पर बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बालाजी महाराज का भव्य डोला निकाला गया। डोला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में महाकाल की झांकी और मथुरा-वृंदावन के कलाकारों की ओर से तैयार की गई झांकियां मोहक रहीं। डोला के साथ मथुरा से आए भजन गायक कृष्ण मुरारी भजन गाते चल रहे थे।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ दोपहर दो बजे शिवाजी धर्मशाला से हुआ। जो धामावाला, पलटन बाजार, चकराता रोड कनाट प्लेस, बिंदाल चौक तिलक रोड, लक्खीबाग, आढ़त बाजार होते हुए शिवाजी धर्मशाला में संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रात करीब साढ़े दस बजे मंदिर में पूजा-अर्चना एवं महाआरती हुई।
विज्ञापन


कन्याओं का विवाह कराएंगे
शोभायात्रा में पहले 70 झांकियां शामिल की जाती थी लेकिन इस बार 40 झांकियां ही शामिल की गईं हैं। सेवादार संजय ने बताया कि झांकियों का बजट कम करके बचे धन से सामूहिक कन्या विवाह कराया जाएगा। यह सामूहिक विवाह समारोह 27 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कन्याओं की संख्या की कोई सीमा नहीं रखी गई है। इसके लिए अभी पंजीकरण किए जा रहे हैं। आर्थिक कारणों से जो अभिभावक अपनी विवाह योग्य बेटी का कन्यादान नहीं कर पा रहे हैं, वे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें