ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सुमेरू वरदान कप-2018 में शनिवार को एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ने रोमांचक मुकाबले में सचिवालय की टीम को 20 रनों से शिकस्त दी। वहीं, बलूनी क्लासेस और होटल सैफ्रॉन लीफ के बीच बारिश के कारण बाधित हुए लीग मुकाबले के अंक दोनों टीमों में बराबर बांट दिए गए हैं।
शनिवार को दून इंटरनेशनल स्कूल पौंधा के मैदान में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता विकास नेगी और होटल सैफ्रॉन लीफ के जीएम विनोद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मुकाबले का शुभारंभ किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एजुकेशनल मिनीस्टीरियल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 147 रन बनाए। टीम के ळिए उपेंद्र ने 45, विक्रम ने 28, दीपक खत्री ने 17 और अभ्यास ने 12 रन बनाए। सचिवालय के राकेश जोशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार और मनोज सेमवाल ने दो विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी सचिवालय की टीम अंतिम ओवरों में तेजी से रन नहीं बना सकी। टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। टीम के स्कोर में सबसे ज्यादा 27 अतिरिक्त रनों का योगदान रहा। इसके अलावा आशुतोष व अमित ने 21-21, वीरेंद्र ने 18, मनोज ने 17 और हरीश ने 16 रन बनाए। एजुकेशन मिनिस्टीरियल के पंकज रावत, विक्रम, सुनील, रघुबीर बिष्ट ने एक-एक विकेट लिया। अशोक गुसांई व अजय नैथानी ने अंपायर और दिवाकर धीमान ने स्कोरर की भूमिका निभाई।