फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी पार्क के लिए 9.9 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सहस्त्रधारा रोड पर सिटी पार्क विकसित करने के लिए शासन ने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को 9.9 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित कर दी है। टेक्निकल प्रस्ताव मिलने के बाद प्राधिकरण ने तीन निर्माण एजेंसियों से वित्तीय प्रस्ताव भी मांगे हैं। एजेंसी चयनित होते ही पार्क विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा। यह प्रदेश का सबसे बड़ा पार्क होगा। ओपन थियेटर से लेकर गढ़वाली व्यंजनों के फूड कोर्ट खोले जाएंगे। पार्क में बच्चों को क्राफ्ट, पेंटिंग और आर्ट का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एमडीडीए ने देहरादून में सिटी पार्क का मॉडल तैयार कर करीब 12 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने सिटी पार्क के लिए इसी हफ्ते सहस्त्रधारा रोड स्थित सिडकुल की 9.9 हेक्टेयर भूमि प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दी। तीन निर्माण एजेंसियों ने सिटी पार्क के स्वरूप को लेकर प्राधिकरण को टेक्निकल प्रस्ताव भी सौंप दिए हैं। प्राधिकरण ने इन एजेंसियों से फरवरी आखिर तक वित्तीय प्रस्ताव मांगे हैं। उद्यान अधिकारी एआर जोशी के मुताबिक, मार्च से पार्क विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा। पार्क कई चरणों में तैयार होगा। कुछ एरिया खाली रखा जाएगा। बाकी एरिया में साइकिल ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, योगा पार्क, म्यूजिकल फाउंटेन, सीनियर सिटीजन पार्क, बच्चों के खेलने के लिए ओपन एरिया छोड़ा जाएगा। प्रवेश के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित होगा, ताकि इस राशि से पार्क का रखरखाव हो सके। पार्क में ओपन थियेटर के साथ ही फूलों की नर्सरी भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सिटी पार्क पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को लुभाएगा। बच्चों के मनोरंजन से लेकर हर उम्र के लोगों के लिए पार्क में देखने के लिए कुछ न कुछ होगा। -डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें