फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती प्रशिक्षण के लिए जुटे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती प्रशिक्षण के लिए जुटे युवा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। यूथ फाउंडेशन की ओर से सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। पवेलियन मैदान में आयोजित शिविर में सैकड़ों युवा पहुंचे। सेना के पूर्व अफसरों ने युवाओं की शारीरिक दक्षता की जांच की। यूथ फाउंडेशन चयनित होने वाले सभी युवाओं को मुफ्त सेना भर्ती का प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन

फाउंडेशन की ओर से दून में सेना भर्ती प्रशिक्षण की भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसके तहत शुक्रवार को पवेलियन मैदान में कैंप किया गया। यहां स्ट्रक्टर ऑनरेरी कैप्टन ताजबर सिंह, सूबेदार रिटायर विक्रम चौधरी, अर्जुन तड़ियाल, प्रीतम सिंह ने युवाओं की परख शारीरिक जांच पड़ताल की। उनके सीने की चौड़ाई नापी और दृष्टि की जांच की। शिविर में देहरादून के अलावा आसपास के जिलों से भी युवा शामिल होने पहुंचे। शनिवार को यह शिविर शहीद जसवंत सिंह मैदान, गढ़ी कैंट में होगा। इसके बाद रविवार को शिविर का आयोजन रायपुर में किया जाएगा। तीन दिन के शिविरों से चयनित होने वाले युवाओं को यूथ फाउंडेशन की ओर से भर्ती का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें